news-details

मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शनि पांडेय उर्फ सुभाष पांडेय संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मजरे बेलखरी का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पांडेय लंबे समय से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त था तथा उसके खिलाफ संग्रामपुर सहित विभिन्न पुलिस थानों मे करीब 20 मामले दर्ज हैं।

 थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार रात एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत विशेषरगंज तिराहे पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

 

सरवणन ने बताया कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से उन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि जबाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया।