news-details

मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की उपस्थिति में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्वर्ण पदक तथा ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने की।इस अवसर पर सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाता है और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि ज्ञान और योग्यता ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है, और छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करनी चाहिए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन का सीधा प्रसारण भी देखा गया।