
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज/अमेठी। शुक्रवार को त्रिलोकपुर और रामदयपुर में बसपा की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था को संघर्षरत है।सपा के गुंडाराज और भाजपा के बुलडोजर राज से ऊबी प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हुई हैं। सर्वसमाज बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए चुनाव का इंतजार कर रहा है। विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने कहा कि बहन मायावती जी ने 26योजनाएं चलाकर सर्वसमाज की भलाई के काम किए।त्रिलोकपुर सेक्टर के 4 बूथों का गठन किया गया। विधानसभा प्रभारी समशेर कुमार बौद्ध,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बैठक को संबोधित किया और बैठक का संचालन सेक्टर अध्यक्ष दिलीप कुमार सरोज ने किया। मुख्य रूप से महिप सरोज,रामप्यारे,भजन लाल,राम कमाल बीडीसी,स्वामीनाथ,पंकज,जय प्रकाश, सभा दीन, रेखा, प्रेमा, राजपती आदि मौजूद रहे।