news-details

मायावती ने बाबा साहब व शाहूजी के सपने साकार किए: श्यामकुमार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज/अमेठी। कोरारीहीरशाह में बसपा की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के साथ बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ। पार्टी नेताओं ने आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सुश्री मायावती ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में सर्वसमाज की भलाई के काम किए और कानून का राज कायम किया। आरक्षण के  जनक छत्रपति शाहू जी महाराज के नाम से अमेठी संसदीय क्षेत्र को जिला बनाकर अमेठी को नई पहचान दी और यहां की जनता को विकास और रोजगार के नये अवसर दिए।विधानसभा महासचिव श्याम कुमार ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने अपनी रियासत में 26जुलाई1902को पचास प्रतिशत आरक्षण लागू किया।बहन मायावती जी ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन दर्शन और अधूरे कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है।बैठक का संचालन सेक्टर अध्यक्ष राजाराम ने किया।त्रिभुवन प्रसाद,अशर्फी लाल,सूरज मौर्य,राम किशोर, विनोद कुमार, सिद्धार्थ कुमार सिकन्दर अली आदि मौजूद रहे।