
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होने पर जनपद महोबा के 1,12,391 किसानों के खातों में 22.47 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर सेवा योजन कार्यालय सभागार, विकास खंड सभागारों, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल तथा ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने किसानों को सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।उप कृषि निदेशक राम सजीवन ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है और जनपद के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं।