
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। गोविंद नगर क्षेत्र में 33 वर्षीय विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला दो दिन से लापता थी। परिजनों ने थाने में पहुंचकर फोटो और कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की।परिजनों का आरोप है कि पति की शराब की लत और घरेलू विवाद से महिला परेशान थी। घटना से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।