
PARDARSHI VIKASH NEWS महाराष्ट्र और कर्नाटक में रविवार को हुए दो बड़े हादसों में कुल 19 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगड जिले के अंबेनली घाट में एक SUV 800 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार 8 लोगों की जान चली गई। परिवारों की शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस कर हादसे का पता लगाया। सभी मृतक सतारा और रत्नागिरी के रहने वाले थे। वहीं कर्नाटक के भटकल में टट्टीहक्कल नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के 11 लोग तेज बहाव में डूब गए। इनमें 9 महिलाएं शामिल थीं। बताया गया कि हाई टाइड के कारण अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी बहते चले गए। स्थानीय मछुआरों ने 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि बाकी शवों को रेस्क्यू टीम ने बरामद किया।