
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को टिकरा गांव स्थित महादेवन पार्क में कानपुर साउथ योगा ग्रुप के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। अभियान में पर्यावरण प्रहरी शैलेंद्र सिंह सचान और सियाराम सचान की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कानपुर साउथ योगा ग्रुप के सभापति लालता प्रसाद यादव के नेतृत्व में सदस्यों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद वर्मा (एडवोकेट एवं संयोजक, सामाजिक न्याय मोर्चा), अरविंद सिंह सचान, विपिन सचान, रामप्रताप वर्मा, राजेश सचान, अनुक्रम सिंह सचान, राधेश्याम यादव, दिलीप कुर्मी, वीरेंद्र सिंह यादव, आनंद कटियार, जयराम यादव, डॉ. ए.के. यादव, राजकुमार साहू, शिवनाथ कुशवाहा, राहुल यादव, कालका प्रसाद कटियार, सत्येंद्र यादव, सुघर सिंह यादव, ज्ञानेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह सचान, अशोक तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक को हरियाली बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।