news-details

मन की बात में कानपुर उत्तर का प्रदेश में तीसरा स्थान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। भाजपा कानपुर उत्तर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के श्रवण और उसकी अपलोडिंग में जिले ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जिला संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार एवं सुरेश अवस्थी ने जिला संयोजक राधा सैनी तथा 14 में से नौ मंडल अध्यक्षों को पटका पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर के नौ मंडलों ने ‘मन की बात’ के श्रवण और अपलोडिंग का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करना संगठन की मेहनत और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को दर्शाता है। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यक्रम के संदेश पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका का उल्लेख किया।समारोह में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, शिवांग मिश्रा, वास्ते त्रिपाठी, पारस मदान, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रीता पासवान, शालिनी कटियार और सुरेंद्र गुप्ता समेत मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।