news-details

मथुरा में कूड़े के ढेर में लगी आग, बिजली आपूर्ति हुई बाधित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के राधापुरम स्टेट स्थित सेक्टर-6 क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों तक पहुंच गईं, जिसके चलते पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार एक खाली प्लॉट में लंबे समय से कूड़ा जमा था और आशंका है कि बिजली लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आग बुझाने के दौरान बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। मौके पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉटों में पड़े कूड़े की नियमित सफाई और बिजली तारों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।