news-details

मथुरा में व्यापार मंडल ने सांसद हेमा मालिनी के सामने उठाए कई अहम मुद्दे

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और सांसद Hema Malini के बीच हुई बैठक में व्यापारियों और नागरिकों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। व्यापार मंडल ने वंदे भारत सहित प्रमुख ट्रेनों के मथुरा में ठहराव, मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर फोरलेन सड़क, मेट्रो संचालन और व्यापारिक कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों से बात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में रिफ्यूजी आवासों के नामांतरण, टैक्स रसीद जारी न होने और भैंस बहोरा नाले की समस्या भी उठाई गई। सांसद ने सभी मुद्दों के समाधान के लिए नगर निगम और संबंधित विभागों से समन्वय करने की बात कही।