news-details

मथुरा रोडवेज वर्कशॉप का होगा उच्चीकरण, जलभराव से मिलेगी राहत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा क्षेत्र के परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने गुरुवार को मथुरा रोडवेज कार्यशाला का निरीक्षण कर प्रस्तावित उच्चीकरण कार्य की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यशाला परिसर का भ्रमण कर जलभराव समेत विभिन्न समस्याओं का अवलोकन किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कार्यशाला का स्तर आसपास के क्षेत्र की तुलना में नीचे होने के कारण बरसात के दिनों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे रोडवेज बसों के रखरखाव और संचालन कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा वर्कशॉप के उच्चीकरण को मंजूरी दे दी गई है और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संबंधित कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है। निरीक्षण का उद्देश्य स्थल की वास्तविक स्थिति का आकलन कर कार्य को शीघ्र गति देना है, ताकि लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।अग्रवाल ने कहा कि उच्चीकरण कार्य पूरा होने के बाद कार्यशाला की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वर्कशॉप की व्यवस्थाएं अधिक आधुनिक और सुचारु हो जाएंगी, जिससे रोडवेज सेवाओं को भी लाभ मिलेगा।