news-details

नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया। अजीतमल थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त अमृत प्रसाद उर्फ पिंकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी कन्हैया लाल का पुत्र है और जालौन जिले के चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता अटरिया गांव का निवासी है। उसकी उम्र 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अजीतमल थाना क्षेत्र में साधू ढाबा के पास बनी गुमटी से गिरफ्तार किया गया। वह मुकदमा संख्या 570/25, धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।