
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। ग्राम निगड़ा स्थित प्रसिद्ध मां गमा देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की। भक्ति गीतों और धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कथा का रसपान प्रख्यात कथावाचक आचार्य पंडित रामबाबू द्विवेदी ‘मयंक’ कराएंगे। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के साथ धर्म, कर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानवीय मूल्यों से जोड़ना है।मां गमा देवी मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के माध्यम से धार्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया जा रहा है।शोभायात्रा में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं भाजपा नेता भूरे चौबे, रविन्द्र चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, राजा अवस्थी, विनीत पाण्डेय, बंटी चतुर्वेदी, सुबोध चतुर्वेदी, गगन तिवारी, हरिओम तिवारी, रामजी दुबे, सुयश दुबे, गोलू चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, राजा चतुर्वेदी, सुल्तान सिंह सेंगर और छोटू चतुर्वेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।