
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। गंगा का जलस्तर बढ़ने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर वाराणसी में पिछले 32 दिनों से नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इससे नाविकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित नाविकों की मदद के लिए मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास की ओर से शनिवार को चेत सिंह किला हाता में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान नाविकों को 500 पैकेट राहत सामग्री वितरित की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से नाव संचालन बंद होने के कारण नाविक परिवारों की आय प्रभावित हुई है। ऐसे समय में राहत सामग्री से जरूरतमंद परिवारों को कुछ सहायता मिल सकेगी।कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष प्रमोद माझी, महामंत्री बबलू साहनी, उपाध्यक्ष सतनारायण साहनी, संगठन मंत्री शंभू साहनी, कोषाध्यक्ष अजीत साहनी, मंत्री राकेश साहनी और उपाध्यक्ष सरजू साहनी सहित नारायण साहनी, धीरज साहनी, संतोष साहनी और अन्य सदस्य मौजूद रहे। राहत सामग्री मिलने पर नाविकों ने संगठन के प्रति आभार जताया।