
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुधवार सुबह नाले में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-प्रथम स्थित चार सैय्यद के पास नाले में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या की आशंका को देखते हुए मामले की जांच कर रही है।पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।