
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर फटने से आई अचानक बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्राकृतिक आपदा को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने नेपाल में फंसे जिले के लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने बताया कि नेपाल भारत का पड़ोसी और सीमावर्ती देश है, जहां उत्तर प्रदेश के लोग विभिन्न कारणों से आवागमन करते रहते हैं। ऐसे में यदि अमेठी जिले का कोई व्यक्ति या उसका परिजन नेपाल में फंसा है अथवा आपदा से प्रभावित हुआ है, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए।उन्होंने बताया कि प्रभावित व्यक्ति की जानकारी मिलने पर प्रदेश सरकार के माध्यम से संबंधित लोगों से संपर्क कर आवश्यक सहायता और राहत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से बिना विलंब सूचना देने की अपील की है।इसके लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष अमेठी का हेल्पलाइन नंबर 7830318428 जारी किया गया है। प्रशासन ने कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वह पूरी तरह तत्पर है।