news-details

निरीक्षण में बंद मिला रमई का खाद केंद्र

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। धान खरीद की प्रगति और रबी सीजन में किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की स्थिति जानने के लिए उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बुधवार को करीब एक दर्जन सहकारी समितियों, धान क्रय केंद्रों और उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान साधन सहकारी समिति दरपीपुर के सचिव अनुपस्थित मिले। वहीं साधन सहकारी समिति गौरीगंज और ओदारी में उर्वरक वितरण होता पाया गया। वी-पैक्स रमई का बिक्री केंद्र बंद मिला। जानकारी में सामने आया कि केंद्र को पिछले तीन महीने से वितरण के लिए उर्वरक का स्टॉक नहीं मिला है।इफको जायस में उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक मिला, जबकि न्यू किसान बीज भंडार जायस में यूरिया का स्टॉक शून्य पाया गया। रवि ट्रेडर्स शाहमऊ संचालित मिला। वहीं एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर मोहनगंज के संचालक निरीक्षण के समय अनुपस्थित मिले।निरीक्षण में तिलोई क्षेत्र में धान खरीद की स्थिति भी शून्य पाई गई। उप कृषि निदेशक ने केंद्रों की व्यवस्थाओं और किसानों को खाद उपलब्ध कराने की स्थिति का जायजा लिया।