
PARDARSHI VIKASH NEWS यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात आंधी-तूफान के दौरान गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर मलबे में दब गए। SDRF और पुलिस ने करीब साढ़े 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसा ललपुरा इलाके में मोराकांड और कुरारा गांव के बीच बन रहे 700 मीटर लंबे पुल पर हुआ। प्रारंभिक जांच में तेज आंधी और कमजोर सपोर्ट सिस्टम को हादसे की वजह माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं ब्रिज कॉरपोरेशन ने सहायक अभियंता को निलंबित कर जांच समिति गठित कर दी है।