news-details

निधि बरनवाल ने हाईस्कूल में किया जिला टॉपः

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज मंगलपुर अमेठी की छात्रा निधि बरनवाल ने हाई स्कूल परीक्षा में जिले में टॉप किया है। उन्होंने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। यह परिणाम आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद सामने आया।

निधि बरनवाल ने  अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे जिले और

स्कूल का नाम रोशन हुआ है। निधि अमेठी तहसील के छोटे से गांव मोचवा की रहने वाली हैं। उनके पिता श्रवण बरनवाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता बीना बरनवाल गृहिणी हैं। निधि का एक छोटा भाई भी है।

निधि का सपना बीटेक करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कॉलेज के अध्यापकों को दिया। निधि ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान कभी तनाव नहीं लिया और सामान्य दिनों में 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थीं।