news-details

नेवढ़िया में मनाया गया बौद्ध धम्म का प्रकाश पर्व

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नेवढ़िया में धम्मदीक्षा पर्व एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर बौद्ध धम्मदेशना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान ललईराम के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। भिक्षु संघ ने त्रिशरण और पंचशील के बाद भगवान बुद्ध के विचारों एवं धम्म पर प्रकाश डाला।ग्राम प्रधान ललईराम ने कहा कि मैत्री भाव बौद्ध धम्म का मूल है। 14 अक्टूबर 1956 को डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 22 प्रतिज्ञाओं के साथ बौद्ध धम्म अपनाकर प्रज्ञा, करुणा, मैत्री, समता और मानवता का संदेश दिया था।इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साधूराम बौद्ध, रघुवीर बौद्ध, हरिश्चंद्र बौद्ध, सुशील कुमार बौद्ध, रामबली गौतम, रजनी बौद्ध और कलावती बौद्ध सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया।