news-details

नए एमडी ने संभाली जल निगम की कमान!

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, लखनऊ। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण पेयजल योजनाओं में तेजी लाने, प्रभावी कार्ययोजना के अनुसार काम करने, नियमित निगरानी रखने और विभागीय समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया।