news-details

नगर निगम कार्यकारिणी में 15 प्रस्तावों पर चर्चा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार दोपहर 2 बजे होगी। इसमें शहर के विकास, पार्क, चौराहों के नामकरण और निर्माण कार्यों से जुड़े 15 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही सर्वसम्मति से चुने गए छह नए कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि नगर आयुक्त के 1 अक्टूबर को अचानक लखनऊ जाने के कारण बैठक स्थगित हुई थी। अब सोमवार को बैठक होगी। इसके 72 घंटे बाद नगर निगम सदन की बैठक भी बुलाई जाएगी, जो दो दिन चलेगी।कार्यकारिणी में रामलीला मार्ग, सूर्य सरोवर पार्क, मां पीताम्बरा चौराहा और शिवाजी उपवन सहित विभिन्न नामकरण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। केशवपुरम में मंदिर द्वार, धर्मशाला, क्रियाघर और सार्वजनिक शौचालय निर्माण के प्रस्ताव भी एजेंडे में हैं।इसके अलावा बैरी में जर्जर बारातशाला के पुनर्निर्माण, नाला निर्माण और सड़क सुधार के कार्यों पर विचार होगा। सिलेंडर चौराहे से बेबीलैंड गेस्ट हाउस तक 29.87 लाख और नरी रोड से शंखेश्वर मंदिर तक 28.99 लाख रुपये के सड़क निर्माण प्रस्ताव शामिल हैं। काकादेव की 77 वाली गली में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन बदलने पर भी चर्चा होगी।