news-details

नगर निगम मुख्यालय पर सपा का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।  नगर निगम मुख्यालय में गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद, पूर्व विधायक सतीश निगम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता नगर निगम गेट पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अपर नगर आयुक्त मोहम्मद आवेश को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने शहर में टूटी सड़कों, जगह-जगह खुदाई, चोक नालियों और कूड़ा न उठने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि खराब व्यवस्थाओं के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सपा कानपुर महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि शहर में खुदाई के कारण सड़कें उखड़ी पड़ी हैं, जिससे भीषण जाम लगता है। वहीं नाले और नालियां चोक होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। गली-मोहल्लों से नियमित कूड़ा उठान भी नहीं हो रहा है।धरने और प्रदर्शन की सूचना पर अपर नगर आयुक्त मोहम्मद आवेश मौके पर पहुंचे और सपा कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं और मांगों पर नगर निगम स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर निगम प्रशासन अलर्ट हो गया। कार्यकर्ताओं को परिसर के भीतर जाने से रोकने के लिए मुख्य गेट बंद कर दिया गया। लोगों की आवाजाही छोटे गेट से कराई गई। मौके पर स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की पुलिस फोर्स और अधिकारी भी तैनात रहे।