news-details

नलकूप आपूर्ति ठप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरेवां, सुमेरपुर। तेज आंधी से विद्युत लाइनों और पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण नलकूपों की आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे किसान धान की नर्सरी तैयार नहीं कर पा रहे हैं। आपूर्ति बहाली की मांग को लेकर टेढ़ा गांव के किसानों ने सब स्टेशन पर धरना दिया।किसानों ने कहा कि 15 जून तक हर हाल में नलकूप आपूर्ति बहाल होनी चाहिए, अन्यथा धान की खेती प्रभावित होगी। आंधी में सैकड़ों पोल क्षतिग्रस्त हुए थे, जिनकी मरम्मत का कार्य अभी जारी है।विभागीय अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है और मरम्मत कार्य तेज कर दिया गया है।