news-details

नशा मुक्ति स्वतंत्रता दिवस सप्ताह 12 से 18 अगस्त तक

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। युवाओं को नशे से दूर रखने और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से कानपुर में 12 से 18 अगस्त तक ‘नशा मुक्ति स्वतंत्रता दिवस सप्ताह’ मनाया जाएगा। अभियान की घोषणा योग गुरु ज्योति बाबा ने श्याम नगर स्थित शालीमार होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में की।उन्होंने कहा कि देश का युवा नशामुक्त होगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। सोसाइटी योग ज्योति इंडिया, सूर्योदय फाउंडेशन और जरूरत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्ताह में 50 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थानों को जोड़ा जाएगा।अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला और नशामुक्ति की शपथ जैसे कार्यक्रम होंगे। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाएगा।ज्योति बाबा ने युवाओं को ‘3S फॉर्मूला’ अपनाने का संदेश देते हुए योग, परिवार के साथ संवाद और समाज के प्रति जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे व्यापक जनआंदोलन बनाया जाएगा।जरूरत फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कानपुर से शुरू होने वाली यह मुहिम पूरे उत्तर प्रदेश तक पहुंचाई जाएगी। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी विनीत सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।