
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि रिटेल समागम का भव्य शुभारंभ किया गया। कमच्छा स्थित हाउस ऑफ श्रीजी फैशन वियर में फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फैशन मेले का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान की निदेशिका कृतिका अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं के लिए डिजाइनर सूट और कुर्ती तथा पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा की विस्तृत रेंज विशेष छूट के साथ उपलब्ध है। कार्यक्रम में रितेश अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र केसरवानी, प्रदीप उपाध्याय, संजीव अग्रवाल ‘डब्बू’, मनीष गर्ग, ऋषि जायसवाल, बृजेश दास, रमेश सेठ, रविन्द्र गुप्ता, राकेश अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल और अभिषेक भट्टाचार्य सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।