news-details

NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 24 गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखीसराय। NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा के दौरान बिहार के लखीसराय में बड़े सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत मेडिकल छात्रों और बायोमेट्रिक जांच कंपनी के कर्मचारियों सहित कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।जांच में सामने आया कि असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने के लिए मेडिकल छात्रों से 30 से 40 लाख रुपये तक में सौदा तय किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में PMCH, गया मेडिकल कॉलेज, AIIMS रायबरेली और BHU के मेडिकल छात्र शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।पुलिस ने बताया कि गैंग का सरगना अर्पित राज पहले भी NEET पेपर लीक मामले में जांच के दायरे में आ चुका है। वहीं PMCH का छात्र मयंक बायोमेट्रिक जांच कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर परीक्षा केंद्र में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़ लिया गया।NEET-UG री-एग्जाम देशभर के हजारों केंद्रों पर आयोजित किया गया था। 3 मई को हुई परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद दोबारा परीक्षा कराई गई। मामले की जांच जारी है।