news-details

ऑपरेशन मुस्कान से दो मासूम बच्चियां मिलीं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के अंतर्गत थाना बिधूना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार में बिछड़ी दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को दो सगी नाबालिग बच्चियां, जिनकी उम्र लगभग 8 वर्ष और 6 वर्ष है, अपने पिता के साथ बिधूना बाजार आई थीं। खरीदारी के दौरान भीड़भाड़ में दोनों बच्चियां अचानक परिजनों से बिछड़ गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर मामले की सूचना थाना बिधूना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए भगत सिंह चौराहे के पास से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।अपनी बच्चियों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और बिधूना पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए ऑपरेशन मुस्कान अभियान की प्रशंसा की।