news-details

औरैया में अधिवक्ताओं की महापंचायत, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न बार एसोसिएशनों की संयुक्त महापंचायत आयोजित की गई। इसमें जिला बार एसोसिएशन, अजीतमल बार एसोसिएशन, सिविल बार एसोसिएशन बिधूना और तहसील बार एसोसिएशन बिधूना सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ये मांगें अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के हितों से जुड़ी हुई हैं, लेकिन लंबे समय से इन्हें गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह भदौरिया और महामंत्री अजय कुमार पाल ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि अब अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अधिकारियों से अंतिम वार्ता करेगा। यदि वार्ता में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता है, तो मंगलवार को जिले भर के अधिवक्ता लखनऊ कूच करेंगे और प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को अंतिम परिणाम तक जारी रखने का संकल्प भी लिया।