
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । बुधवार को समाजवादी पार्टी ने 186 विधानसभा क्षेत्र में पीडीए समाज के महासम्मेलन के साथ अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। महासम्मेलन का आयोजन सपा नेता शिव प्रसाद यादव की ओर से किया गया । इसका मुख्य उद्देश्य पीडीए समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और उनकी सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना था।सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, सपा महिला विंग की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में आम लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पीडीए समाज की एकजुटता, उनके अधिकारों और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर आगे बढ़ना होगा।सपा नेताओं ने आगामी चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर बल दिया गया। उन्होंने पार्टी के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया।इस महासम्मेलन को अमेठी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।सपा नेता शिव प्रसाद यादव ने कहा, "PDA समाज के इस महासम्मेलन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करना है। अमेठी में लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी दर्शाती है कि PDA समाज अपने अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक है। समाजवादी पार्टी हमेशा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज की आवाज उठाती रही है। हम आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे।
विधायक महाराजी प्रजापति सहित पार्टी के जिला पंचायत सदस्य सम्मेलन से दूर रहे
बुधवार को सपा नेता शिव प्रताप यादव की ओर से आयोजित पीडीए सम्मेलन में सपा के कई प्रमुख नेता शामिल नहीं हुए। टिकट के दावेदार पीडीए जनसंवाद सम्मेलन से दूर रहे। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव पीडीए सम्मेलन में पीडीए को एकजुट करने की बात तो दूर पार्टी नेताओं को भी एक मंच पर नहीं इकट्ठा कर पाए।सपा के प्रदेश सचिव हीरालाल यादव,जय सिंह प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य सूबेदार यादव, समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रूदल यादव आदि प्रमुख नेता मंच पर दूर दूर तक नजर नहीं आए।पी डी ए जनसंवाद सम्मेलन में यादव समाज के लोगों को छोड़कर अन्य ओबीसी जातियों की उपस्थिति न के बराबर रही।सपा विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने बताया कि पार्टी नेतृत्व की ओर से टिकट के सभी दावेदारों को पीडीए जनसंवाद सम्मेलन करने के निर्देश दिए गए हैं।पीडीए सम्मेलन से दूर रहे विधायक समर्थकजिला अध्यक्ष राम उदित यादव की ओर से पीडीए जनसंवाद सम्मेलन में विधायक महाराजी प्रजापति को आमंत्रित नहीं किया गया।आयोजक से उनका छत्तीस का सम्बन्ध है। विधायक के समर्थक पीडीए सम्मेलन से दूर रहें और कार्यक्रम में कोई नहीं आया।
पीडीए जनसंवाद सम्मेलन व्यक्तिगत कार्यक्रम था।आयोजक और जिला अध्यक्ष की ओर से मुझे सूचना भी नहीं दी गई थी, इसलिए मैं कार्यक्रम में नहीं रहा।,हीरा लाल यादव ,प्रदेश सचिव ,समाजवादी पार्टी