
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पी एम श्री इंटर कालेज टीकरमाफी में भारतीय भाषाओं पर आधारित समर कैंप आयोजित किया गया।समर कैंप में छात्र छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। विद्यार्थियों को भारतीय कला, संस्कृति तथा भाषा से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने खेल-खेल में अपनी भारतीय संस्कृति एवं विरासत को जाना पहचाना। उच्चारण अभ्यास, भारतीय मानचित्र पर अंकित विभिन्न राज्यों में स्थित प्रसिद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक तथा भौगोलिक स्थलों को खोजने हेतु डाइस गेम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। अनेक भाषाओं में अभिवादन, रोले प्ले के माध्यम से बाजार खरीदारी , यातायात के नियमों से परिचित होना ,हीट वेव से बचाव , रंगोली प्रतियोगिता ,टीम भावना से कार्य करना स्थानीय व्यंजनों से परिचित होना इत्यादि का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। प्रधानाचार्य धनञ्जय पाण्डेय ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य भाषाई संवाद , संवाद से सम्मान , सम्मान से स्वाभिमान विद्यार्थियों में जागृत करना जिससे एक जागरूक पीढ़ी का निर्माण हो सके। इस अवसर पर र डा अब्दुल हमीद , मनीष ओझा , विकास तिवारी , राहुल राव गौतम , महेंद्र पल , जीतेन्द्र यादव , अरुण मौर्या , सरिता अग्रहरि आदि मौजूद रहे।