news-details

पुलिस लोगो वाली बुलेट, पीछे लग्जरी गाड़ियों का काफिला...

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी गैंगस्टर अजय ठाकुर का काफिले के साथ बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुलिस का लोगो लगी बुलेट पर सवार दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे काले रंग की आधा दर्जन गाड़ियों का काफिला चलता नजर आ रहा है। वीडियो में उसके कई साथी भी कारों की खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।करीब 35 सेकेंड की इस वीडियो रील में गैंगस्टर चलती कार की छत पर बैठकर अपनी हनक दिखाता नजर आता है। बताया जा रहा है कि वीडियो उसके फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया गया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जानकारी के अनुसार, बर्रा के जरौली फेस-1 निवासी अजय ठाकुर के खिलाफ बर्रा, नौबस्ता, किदवई नगर, रावतपुर और कोतवाली समेत विभिन्न थानों में लगभग 33 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी की शिकायत पर रावतपुर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 27 जून को उसे रतनलाल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था, लेकिन मामूली धाराओं में कार्रवाई होने के कारण वह 28 जून को जेल से रिहा हो गया।गैंगस्टर का यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उसकी गतिविधियां चर्चा का विषय बन गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है।image.gif