
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन की सरकारी बैरक से एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की स्कूटी चोरी हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित ट्रैफिक सिपाही प्रदीप सिंह ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, 14 जून की रात करीब 8:30 से 10:30 बजे के बीच बैरक के बाहर खड़ी उनकी टीवीएस जुपिटर स्कूटी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चलने पर उन्होंने रेलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं सरकारी परिसर से वाहन चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।