
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तहत पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जान्हवी यादव (97.2%), प्रांजल यादव (93%), उज्ज्वल गौर (92%) और प्रथम प्रकाश दूबे (90%) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला।एसपी सरवणन टी. ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता को अंतिम लक्ष्य न मानें और निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने पुलिसकर्मियों की भी सराहना की जिन्होंने कठिन ड्यूटी के बावजूद अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दी।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।