news-details

पुलिसकर्मियों को सिखाई सांकेतिक भाषा

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर। रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर में बुधवार को पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूक करना और बधिर व्यक्तियों से संवाद स्थापित करने में सक्षम बनाना रहा।प्रशिक्षण के दौरान भारतीय सांकेतिक भाषा के महत्व तथा इसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को अपनी बात प्रभावी ढंग से पुलिस तक पहुंचाने में भाषा या श्रवण संबंधी कठिनाई बाधा नहीं बननी चाहिए।कार्यक्रम में पुलिस और बधिर समुदाय के बीच बेहतर संवाद, संवेदनशील व्यवहार तथा सार्वजनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पुलिस की सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचाना समावेशी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा है।पुलिस विभाग की ओर से आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संवेदनशील एवं जनसुलभ पुलिस व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।