
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक ने अपनी पत्नी और मां के साथ मारपीट की थी। पुलिस के समझाने पर वह उग्र हो गया और पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर सरकारी मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।