news-details

पुण्यतिथि पर शरबत वितरण कर दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

 

 PARDARSHI VIKASH NEWS गुरुवार को नौतपा की भीषण गर्मी के बीच एक अनोखी सामाजिक पहल देखने को मिली। एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया और श्री भगवान पोरवाल परिवार की ओर से दिवंगत प्रभादेवी पोरवाल की पुण्यतिथि पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन दिबियापुर रोड स्थित श्री भगवान एंड संस प्रतिष्ठान पर सुबह 11 बजे शुरू हुआ।कार्यक्रम में राहगीरों, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों, दुकानदारों, सब्जी एवं फल विक्रेताओं, महिलाओं और बच्चों को ठंडा रुह-आफजा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने शीतल पेय पीकर राहत महसूस की और इस सामाजिक पहल की सराहना की।समिति के संरक्षक श्री भगवान पोरवाल ने कहा कि यह आयोजन स्मृतिशेष प्रभादेवी पोरवाल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रेरणा, संस्कार और आशीर्वाद को याद करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को अपने बुजुर्गों की स्मृतियों को सहेजकर रखना चाहिए।समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि दिवंगत बुजुर्गों की स्मृति में पौधारोपण कर उसकी देखभाल करना सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ उनकी यादें भी जीवित रहेंगी।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संरक्षक शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, राकेश गुप्ता, हरगोविंद तिवारी, लक्ष्मी बिश्नोई, बबिता गुप्ता, मनीष पुरवार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।