news-details

पुण्यतिथि पर याद की गईं रामप्रसाद की सामाजिक सेवाएं

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  गुरुवार को हारीपुर में सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। परिवार और समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।राम प्रसाद ने लम्बे समय तक पंजाब में नौकरी करके परिवार का पालन पोषण किया और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार को समर्पित रहे।साठ वर्ष की आयु में पिछले वर्ष 9जुलाई को लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया।राम प्रसाद ने एक सुखी परिवार का निर्माण किया है।उनकी पत्नी जयरा देवी ने पांच साल ग्राम पंचायत कुशीताली की प्रधान रही हैं, वर्तमान में भी जनसेवा के काम में लगी हुई हैं। प्रथम पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन दत्त ने अपने परिवार के लोगों के साथ पिता के कार्यों का स्मरण करते हुए  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बामसेफ के जिला संयोजक वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, अम्बेडकर सेवा समिति के जिला अध्यक्ष संजय कुमार, ज्ञान विज्ञान समिति की जिला कमेटी के सदस्य दिनेश कुमार यादव, बामसेफ के पूर्व विधानसभा संयोजक रामचंद्र, विधानसभा संयोजक फूलचंद्र बौद्ध,राम चन्द्र सरस, श्याम लाल,संतराम,मंजूलता, संजय कुमार मौर्य, ललित कुमार, दिलीप कुमार, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष जीतलाल मौर्य, राजेश कोरी, दयाराम,एडवोकेट प्रमोद कुमार राव,   कुल रोशन एडवोकेट, सत्येन्द्र कुमार एडवोकेट,राम प्रसाद, सुरेश कुमार आदि ने पुण्यतिथि पर निर्वाण प्राप्त राम प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।