news-details

पॉपकार्न मशीने के लिए 15 जून तक होंगे आवेदन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा द्वारा पिछडे वर्ग के भुर्जी जाति व अन्य जाति के परम्परागत कारीगरों को आधुनिक पापकार्न मेकिंग मशीन वर्ष-2026-27 में चयन कर 08 व्यक्तियों को निःशुल्क वितरित कर स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसका चयन जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाना है। इस उद्योग में रूचि रखने वाले इच्छुक महिला एवं पुरुष जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो, वह अपना आवेदन-पत्र कार्यालय से प्राप्त कर निम्न प्रपत्र फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड के साथ आनलाइन आवेदन पूर्ण कर 15 जून, 2026 तक किसी भी कार्यालय दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, शान्ति सदन, कटरा-बाँदा में प्रस्तुत कर सकते है। लाभार्थियों का चयन परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शासन द्वारा गठित चयन कमेटी के द्वारा किया जायेगा। तदोपरान्त चयनित लाभार्थियों को मुख्यालय लखनऊ से दोना पत्तल मेकिंग मशीने प्राप्त होने पर शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार वितरण कराया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, शान्ति सदन, कटरा-बाँदा में सम्पर्क कर एवं मोबाइल नम्बर 9580503143, 8957185868, 7651871625, 9026393558 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।