news-details

पेपर लीक के सवाल पर भड़के उच्च शिक्षा मंत्री

You can share this post!


मंत्री का इस्तीफा क्यों हो, इससे पहले किसी मंत्री ने इस्तीफा दिया है क्या?:योगेन्द्र उपाध्याय

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे फैसलों ने देश की सुरक्षा नीति को नई मजबूती प्रदान की है। इन निर्णयों से विश्व मंच पर भारत की छवि और प्रभाव दोनों मजबूत हुए हैं।योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनर्विकास सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से देश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। इससे धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है।उन्होंने कहा कि जीएसटी, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर बिजली जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इन योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और श्रमिक वर्ग को सीधा लाभ मिला है।उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। नए एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, हवाई अड्डों और रेलवे नेटवर्क के विस्तार ने देश के विकास को नई गति दी है। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हुई है।कार्यक्रम में मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर सलिल बिश्नोई, नीलिमा कटियार, अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह यादव तथा उपेन्द्र पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

पेपर लीक सरकार की नाकामी नहीं है, पहले कितने ज्यादा पेपर लीक होते थे, अब पेपर लीक कम हो रहे हैं। आप पिछली सरकारों से तुलना कीजिए, पहले 100 पेपर लीक होते थे तो अब महज 10 पेपर लीक हो रहे हैं। 90 की कमी आई है और आगे भी कमी आएगी। पहले लोग अपराधियों और पेपर लीक कराने वाले को संरक्षित करते थे और हमारी सरकार दंडित करती है। मंत्री का इस्तीफा क्यों हो, इससे पहले किसी मंत्री ने इस्तीफा दिया है क्या? मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं। दाड़ी वाला मर्डर करे और मूछ वाला पकड़ा जाए। मंत्री जी तो इसमें शामिल नहीं थे, अगर मंत्री जी शामिल होते तो जेल जाते।-मंत्री योगेंद्र उपाध्याय