
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के बसंत नगर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई।इसके बाद परिजनों ने 112 पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को थाने ले गई, लेकिन किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई। युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि युवक के साथ मारपीट हुई है, लेकिन शिकायत न मिलने के कारण फिलहाल शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।