news-details

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और पैसों के लेनदेन को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा (फर्रा) भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम विक्रमपुर मजरे अमयेमाफी निवासी नन्हे कोरी ने शनिवार रात पैसों के विवाद और पुरानी रंजिश के चलते रामसागर पर लकड़ी के मोटे डंडे से हमला कर दिया था। गंभीर चोट लगने के कारण रामसागर की मौत हो गई थी। मृतक के पिता केशवराम की तहरीर पर पीपरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी नन्हे कोरी (34) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर भट्टे के पास स्थित झोपड़ी से हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।