news-details

पूर्व मंत्री अंसार अहमद पर गैंगस्टर की तैयारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री अंसार अहमद (पहलवान) पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। फाफामऊ थाना क्षेत्र में दर्ज गंभीर मामलों के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस ने उनके समेत मंजूर, अलाउद्दीन, मोहम्मद अनवार, मोहम्मद जाबिर अली उर्फ जावेद, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद असलम उर्फ बाबा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की कुर्की और जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। मामला फाफामऊ स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज से जुड़ा है, जहां 23 मार्च 2026 को अमोनिया गैस पाइपलाइन में रिसाव और विस्फोट के बाद भवन का एक हिस्सा ढह गया था। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने अंसार अहमद, उनके बेटे और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था तथा जिला प्रशासन ने कोल्ड स्टोरेज का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया था। बाद में एमपी/एमएलए कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।