news-details

प्रशिक्षण अभियान व मोदी सरकार के 12 साल पर बैठक

You can share this post!

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा,बूथ समितियों के सत्यापन तथा मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान को लेकर एक अति आवश्यक बैठक संपन्न हुई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संबोधित करते हुए कहा कि अब नेतृत्व द्वारा दिए गए किसी अभियान,कार्यक्रम के सम्पन्न होने के उपरांत उसकी नियमित रूप से समीक्षा होगी। जो  हमारी कमियों को दूर करने में  सहायक होगी।अध्यक्ष ने कहा हमारे प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता ने दिन रात मेहनत कर प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम को भव्यता व दिव्यता प्रदान की है। उन्होंने सभी मंडल प्रभारियों को निर्देश दिया कि दो दिन वो लगातार अपने मंडलों में प्रवास कर बूथ समितियों का सत्यापन पूर्ण करा के जिला कार्यालय में जमा करे।आगामी 5 जून से 21 जून तक चलने वाले अभियान 12 साल बेमिसाल अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि इस अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह को संयोजक व प्रशांत त्रिपाठी वास्ते त्रिपाठी मुनेंद्र राजपूत को सहसंयोजक बनाया गया है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप जिला महामंत्री अवधेश सोनकर प्रमोद विश्वकर्मा अभिनव दीक्षित उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह,शिवांग मिश्रा, सीमा एमबीए, धीरज बाल्मीकि मंत्री पारस मदान,किरन तिवारी,विनोद पाल सुरेंद्र गुप्ता,रीता पासवान,चंद्रमणि चौबे,जीतू कश्यप,प्रभाकर अवस्थी,राधा सैनी,पूनम कंवर,रामजी गुप्ता सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।