news-details

प्रदेश उपाध्यक्ष बने एड. विक्रम सिंह खेंगर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदासमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खंगार समाज के वरिष्ठ नेता एवं निवर्तमान प्रदेश सचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) एड. विक्रम सिंह खेंगर आर्यन परपुनः विश्वास जताते हुए उन्हें समाजवादी मजदूर सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा किया गया यह मनोनयन उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी, संघर्षशीलता और सक्रिय भूमिका का सम्मान माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि एड. विक्रम सिंह खेंगर श्आर्यन बुंदेलखंड में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा को और मजबूती प्रदान करते हुए संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस नियुक्ति के बाद खंगार समाज एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।