
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया
देसही खंड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया गोपाल मिश्रा के देखरेख में बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत प्राथमिक अध्यापकों का निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का प्रथम बैच संपन्न हुआ। जिसमें 100 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में विकास क्षेत्र के एआरपी राम बहादुर सिंह, महफुर्जुरहमान सिद्दीकी, प्रवीण मणि त्रिपाठी, त्रियुगी प्रसाद और मनोज गुप्ता ने एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्य पुस्तक के प्रशिक्षण को विभिन्न सत्रों के द्वारा नवीन विधाओं की रोचक जानकारी प्रदान की गई। पीपीटी आधारित प्रशिक्षण के बीच-बीच में संदर्भ से संबंधित वीडियो भी दिखाए गए।
विद्यालय को निपुण कैसे बनाएं, नवीन पाठ पुस्तकों का प्रयोग कक्षा कक्ष में कैसे करें, गणित को कैसे सहज और सरल बनाएं, ग्रामीण बच्चों को कैसे सरल तरीके सेअंग्रेजी सिखाया जाय?? इत्यादि को विस्तार से बताया गया।बाल केंद्रित शिक्षा प्रणाली, खेल खेल में सहज तरीके से बच्चों के शिक्षा से जोड़ने के तरीकों को बताया गया। प्रशिक्षण में कृष्ण मोहन सिंह, सत्येंद्र सिंह, अविनाश तिवारी,हुमा खान, सतीश सिंह,प्रेमलता सिंह, सुमन राय जुल्फिकार अली,सुधा सिंह इत्यादि प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।