
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। गौरीगंज-अमेठी हाईवे जाम करने, पुलिस पर पथराव और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में आठ नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, पूरे बान सिंह निवासी 22 वर्षीय अंकित कश्यप की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर धरना दिया था। इस दौरान यातायात बाधित हुआ। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए।उपनिरीक्षक कृपाशंकर यादव की तहरीर पर राज, विजय सिंह, प्रीतम सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।