news-details

प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, 7 बड़े सेंटरों को नोटिस जारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार की सख्ती का असर अब प्रयागराज में भी दिखाई देने लगा है। जिला प्रशासन ने बिना पंजीकरण और मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने शहर के सात बड़े कोचिंग संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोचिंग विनियमन अध्यादेश, 2002 के तहत गठित विशेष जांच समिति ने इन संस्थानों का निरीक्षण किया था। जांच में कई संस्थान बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए।जिन संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें लॉ प्रेप ट्यूटोरियल, एसके शुक्ला एकेडमी, नेक्स्ट आईएएस, नोटबुक आईएएस, स्टडी आईक्यू, एक्सपर्ट इंस्टीट्यूट और ज्ञान गंगा कोचिंग शामिल हैं।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. संतोष कुमार राय ने सभी कोचिंग संचालकों को तीन दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना पंजीकरण चल रहे अन्य कोचिंग संस्थानों में भी हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।