news-details

पिसियांवा विद्यालय में योग कक्षा का आयोजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिसियांवा में रविवार को पतंजलि परिवार की ओर से योग कक्षा का आयोजन किया गया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने योग कक्षा का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम की जानकारी दी। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन में शामिल होने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं।विशिष्ट अतिथि एवं लखीमपुर खीरी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भागवत प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि बेसिक विद्यालयों में बच्चों को दिए जा रहे संस्कार सराहनीय हैं। नरेंद्र कुमार ने कहा कि नियमित योग अपनाकर जीवन को सुखी और स्वस्थ बनाया जा सकता है। इससे समाज और देश की प्रगति में भी योगदान मिलता है।इस अवसर पर पूर्व प्रवक्ता सूर्य प्रताप सिंह, पूर्व अभियंता जेपी यादव, ओपी पांडेय, सहायक विकास अधिकारी विद्याधर यादव, वेद प्रकाश कौशिक, अमरनाथ, रामसुख, महेश यादव, राधेश्याम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिवानी और शिफा बानो सहित कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।